
गाँव से आए भोले-भाले माधो को अस्पताल में अपने-आप विकसित हो गए इस व्यवसाय-तंत्र का तो पता ही नहीं था। जाँच कराने में सहायता करने वाले जिस लड़के को, दवा की दूकान दिखाने वाले जिस सज्जन को और डॉक्टर का पता बतानेवाले जिस आदमी को वह देवदूत समझ रहा था, वास्तव में वे सारे अपने-अपने धंधे के एजेंट थे, जो अस्पताल के परिसर में ही दिन भर घूम-घूमकर भोले-भाले मरीजो को बहला-फुसलाकर ले जाने का धंधा करते थे, जिसके लिए उन्हें कमीशन मिलता था। अस्पताल की निःशुल्क व्यवस्था के समानांतर विकसित यह कमीशन-तंत्र प्रशासन की ऐच्छिक अनदेखी के कारण खूब फल-फूल रहा था। माधो-जैसे लोग ही उनके लक्ष्य होते थे, जो आसानी से उनके जाल में फँसते भी थे और ऊपर से उन्हें दुआएँ भी देते थे।

लोकतंत्र की अवधारणा इस तरह यह गढ़ी गयी है कि सत्ता और उसकी मशीनरी नागरिक हितों की पूर्ति के लिए होती हैं। परंतु व्यवहार में ऐसा नहीं होता है। राज्य के कर्मचारी सत्ता की इच्छाओं की पूर्ति के लिए होते हैं और सत्ता स्वयं पूँजीपतियों के के हितों के संरक्षण में लगी रहती है।

बहुत पुराने जमाने की बात है। चारों ओर ऊँचे-ऊँचे पहाड़ थे, दूर-दूर तक फैला हुआ सघन जंगल था और उस जंगल में मारकर खा जाने वाले तथा मरकर खाये जाने वाले जानवरों की भरमार थी। उसी जंगल के बीच पहाड़ों की तलहटी में एक बस्ती थी। ऊँचे पहाड़ों और भयावह दुर्गम जंगलों से घिरी हुई उस बस्ती में न तो कभी कोई बाहर से आता था और न ही उस बस्ती के लोग बाहर जा पाते थे।

आत्मज्ञानी महात्मा लोक-विमुख होकर निर्जन में दोनों आँखें बंद करके परमात्म-ध्यान में लीन थे। तभी चरणों पर स्पर्श के साथ ‘त्राहि माम’ की आवाज ने उनका ध्यान भंग कर दिया। उन्होंने धीरे-धीरे आँखें खोलीं तो पाया कि सामने मैले-कुचैले वस्त्र पहने एक साया भूलुंठित पड़ा है। उसके बाल, नाखून आदि बेतरतीबी से बढ़े हुए थे, कपड़े गंदे और जगह-जगह से आते हुए थे, जैसे काफी दिनों से वह साफ-सुथरा नहीं हुआ हो। वह सुखकर काँटा कि तरह हो गया था और होठों पर पपड़ियाँ पड़ी थीं, मानो वह बहुत दिनों से भूखा और प्यासा हो। उसे इस हाल में देखकर सांसारिक प्रपंचों से मुख मोड़े हुए महात्मा के मन में भी उसके प्रति दया उत्पन्न हो गई। उन्होंने पूछा - ‘तुम कौन हो?’

गूगल नारद के देशप्रेम से परिचित था। इसलिए उसे पक्का विश्वास था कि जवाब जानके नारद का माथा घूम जाएगा। इसलिए विनयपूर्वक उसने जवाब दिया — महाराज, इस पीएम केयर्स के अध्यक्ष राष्ट्रनायक स्वयं हैं। अन्य ट्रस्टी हैं श्री अमित शाह, श्री राजनाथ सिंह और श्रीमती निर्मला सीतारमैया। ये चारों व्यक्ति एक ही सत्ताधारी राजनीतिक दल के हैं और अभी आर्यावर्त की सरकार के विभिन्न विभागों के मंत्रीपद पर विराजमान हैं। इस तरह इस ट्रस्ट में एक ही राजनीतिक दल के व्यक्ति सदस्य हैं। किसी अन्य दल या सामाजिक संगठन को इसमें शामिल नहीं किया गया है। इस पारदर्शिता के अभाव में बुद्धिजीवी, जो अब विलुप्तप्राय प्रजाति की श्रेणी में हैं, यह अनुमान लगाते हैं कि यह सत्ताधारी दल के निजी फ़ंड की तरह इस्तेमाल किया जाएगा।

उच्च शिक्षा के वर्तमान परिदृश्य के अंतर्सत्य और प्रभाव को उदघाटित करने वाली संभवतः पहली कहानी।