
यह आलेख हिन्दी साहित्य में विद्यापति के महत्व पर प्रकाश डालता है। वे एक ओर ‘वीरगाथकाल’ के सर्वाधिक प्रामाणिक कवि हैं, वहीं दूसरी ओर भक्तिकाल और शृंगारकाल के भी उपजीव्य हैं। हिन्दी-साहित्य में गीत की परंपरा के स्रोत-पुरुष भी विद्यापति ही ठहरते हैं। इस तरह हिन्दी साहित्य में जितना दीर्घगामी प्रभाव विद्यापति का है, उतना किसी दूसरे कवि का नहीं है। ………. यह आलेख पहली बार मुजफ्फरपुर से प्रकाशित होने वाली आनंद मंदाकिनी के जनवरी-मार्च, 1990 अंक में प्रकाशित हुआ था और पुनः इसका मैथिली अनुवाद 2005 में चेतना समिति, पटना की स्मारिका में प्रकाशित हुआ।

पराजय और अकेलेपन के बोध में पिता-पुत्री के बीच बेहद जीवनमय संबंध अपने लालित्य और तरुणाई के नैसर्गिक संगीत से भरा है। सरोज स्मृति कविता करुणा, व्यंग्य तथा दिव्य सौंदर्य का एक गीत है, जिसके शब्दों में निराला का महान व्यक्तित्व प्रकट हुआ है। पिता-पुत्री के प्रेमपथ का यह पाथेय मातृत्व और पितृत्व के एकाकार की उष्मामयी स्नेह-छाया साहित्य रचना के माध्यम से विश्व के लिए बेहद अर्थवान और प्रेरक है।

मार्क्सवादी उपन्यासों में वस्तु-तत्व की प्रमुखता के बावजूद रूप-तत्व की भी सापेक्षिक सक्रियता स्वीकृत हुई है। इन उपन्यासकारों ने कला-मूल्यों एवं जीवन-मूल्यों को परस्पर असंपृक्त न मानकर एक वृहत प्रक्रिया का ही अंग माना है। इन उपन्यासों का वर्ण्य यथार्थ है।

हिन्दी-साहित्य यदि अपनी परंपरा ढूँढने निकलेगा तो उसे विद्यापति अपना आदिकवि दिखाई देगा।

कवि-कुल शिरोमणि ‘कनिष्ठिकाधिष्ठित’ कालिदास संस्कृत वाङ्ग्मय के ही नहीं, भारतीय मनीषा के भी सर्वश्रेष्ठ निदर्शन हैं। वर्षा-काल में अनायास फूट पड़े निर्झरों की भाँति हृदय के अंतस्तल से उमड़कर बहते हुए उनके काव्य ने विश्व भर के काव्य रसिकों को संतृप्त किया है।