
"मेरा सपना सरल है, सीधा है। सपना वही है, जो बापू ने दिखाया था। ग्राम स्वराज का सपना। उनकी सिर्फ़ इच्छा ही नहीं थी, उनके पास प्लान भी था। ....... उन्होंने विस्तार से अपना दर्शन समझाया भी है।" - इसी आलेख से

"हम सबको मिलकर शिक्षा के बारे में सोचना ही होगा। एक ऐसी शिक्षा, जो जानवरों को ऐसा इंसान बना सके, जिसे जानवरों से भी सहानुभूति हो। यहाँ तो जानवरों के नाम पर भी भ्रष्टाचार चल रहा है, और नारे लग रहे हैं कि धर्म ख़तरे में है। होगा ही। जहाँ जीवन ख़तरे में हो, वहाँ धर्म पर दुधारी तलवार तो लटकती ही रहेगी।" - इसी आलेख से

"हमारी समस्या ही यही है कि हम जवाब तलाश रहे हैं। और हमें सवाल ही पता नहीं होता। सही सवाल पूछेंगे, तभी तो सही जवाब तक पहुँचने की जिज्ञासा जागेगी।" - इसी आलेख से