भारतीय दर्शन हमें तीन प्रकार के दुख का विवरण देता है। पहला, आध्यात्मिक दुख जो आंतरिक है, शरीर और मन से जुड़ा हुआ है। शरीर बीमार पड़ सकता है, और मन — काम, क्रोध, भय, ईर्ष्या, और विषाद से त्रस्त। दूसरा दुख आधिभौतिक है, यह बाह्य पीड़ा है — जो बाहर से आती है। जैसे, कभी जंगल में जानवरों से डरकर। हमने जंगल काटकर शहर बना लिए, अब प्रदूषण से लेकर कोरोना जैसे संक्रमण से परेशान। आधिभौतिक दुख का कारण कुछ प्राकृतिक और कुछ मानव-जन्य भी हो सकता है। तीसरा और आख़िरी दुख जिसका जिक्र हमें संतान दर्शन में मिलता है वह आधिदैविक है, वैसा दुख जो हमारी नियंत्रण के बाहर है, जैसे बाढ़, सूखा, भूकंप आदि।
आधिदैविक दुख से अलावा ऐसा कोई दुख नहीं है, जिसका निदान दैविक शक्ति के हाथ में है। अब जंगल में अगर शेर आया, तो कोई भूत या भगवान काम नहीं आयेंगे। हमें भागना ही पड़ेगा, या लड़ना पड़ेगा। चुनाव हमारा है। शरीर अगर बीमार है, तो डॉक्टर के पास जाना ही पड़ता है, माला जपने से बुखार नहीं भाग जाता। मन अगर क्रोध से, भय से ग्रस्त है तो हमें ख़ुद अपने मन को कभी बहलाना पड़ता है, तो कभी उसे हिम्मत देनी पड़ती है। हम ना मन हैं, ना शरीर, हम बस चेतना हैं। चेतना आत्मा का क्षणिक रूप है। हर क्षण अनंत है। सोचिए, आप कितनी जगह हो सकते थे, कितना कुछ कर सकते थे। पर अभी आप जहाँ हैं, वहाँ आप बस इसलिए हैं क्योंकि वहाँ आप जरूरी हैं।
गांधीजी ने कहा है — “इस धरती पर हर किसी की जरूरत के लिए पर्याप्त है, लेकिन किसी के लालच के लिए नहीं।”
आज हम, भारत के लोग सिर्फ़ इसलिए कष्ट नहीं झेल रहे कि देश की अर्थव्यस्था संकट में है। बल्कि हमारे सामने आपदा यह है कि जितना भी संसाधन हमारे पास है, उसका प्रबंधन हम, भारत के लोग नहीं कर पा रहे हैं। आधिकारिक आँकड़ों के अनुसार भारत में एक सामान्य आदमी दिन का 314 कमाता है, मतलब महीना 9,420! एक ढंग की किराए वाली छत भी 15-20,000 से शुरू होती है। और इधर देश के धनपतियों के पास इतना पैसा है कि 4-5 करोड़ तो बस शादी में खर्च कर देते हैं। अगर भारत के हर आदमी को इस एक दिन का खर्चा बाँट दिया गया होता, तो भी सबके अकाउंट में 35-35 रुपये आ गए होते। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में अगर उन आँकड़ों के आधार पर ही हिसाब लगाया जाये, तो प्रति व्यक्ति प्रति दिन मात्र 7 रुपये सरकार खर्च कर रही है। एक दिन की शादी में देश के सारे गरीब 5 दिन भोज करते। यह लोकतंत्र का मजाक नहीं, तो और क्या है?
इतना धन किसी एक उद्योग के उद्यम का नतीजा होता तब भी न्याय होता। लेकिन, यहाँ तो सरकार हम, भारत के लोगों से टैक्स के नाम पर वसूली कर सीधा निजी क्षेत्रों में निवेश कर रही है। उनकी योजना है कि जैसे ही ये बड़े-बड़े उद्योगपति मुनाफा कमाएंगे जनता को भी रोजगार देंगे, और देश का विकास भी करेंगे। और जो थोड़ा-बहुत पैसा सरकारी खजाने में बचेगा, उसे सरकार गरीब कल्याण में लगा देगी। सरकार का ही सारा पैसा डूब गया। अब हमसे और माँग रही है। पैसे से देश नहीं चलता। देश नियम, कानून और संविधान से चलता है ताकि न्याय का राज स्थापित हो सके।
क्या होता है न्याय?
प्रेम की प्राण-प्रतिष्ठा जहाँ सुरक्षित है, वहाँ न्याय है। प्रेम जीवन है। जीवन कभी भूत या भविष्य में नहीं हो सकता, जीवन सिर्फ़ और सिर्फ़ वर्तमान में संभव है। जीवन में अर्थ है, और अर्थशास्त्र के केंद्र में भी जीवन है। जीवन में ऊर्जा है। ऊर्जा के संरक्षण का नियम अर्थशास्त्र पर भी लागू होता है। जिस प्रकार ऊर्जा का ना तो उत्पादन संभव है, ना ही उसे नष्ट किया जा सकता है; इसे केवल एक रूप से दूसरे रूप में बदला जा सकता है। उसी प्रकार कोई भी सरकार अपने मन से पैसे नहीं छाप सकती। अगर वह ऐसा कर पाती, तो देश में कोई क्यों गरीब होता। उसे जब ज़रूरत पड़ती, वह सरकार से जा कर पन्ने के उस टुकड़े को ले आता, जिसे हम पैसा मानते हैं। पैसा किसी के पास ज़्यादा किसी के कम हो सकता है। पर जिस देश में जनता पाँच किलो अनाज पर जिंदा हो। उस देश को अपनी अर्थनीति पर चिंतन, और न्याय के लिए सत्याग्रह करना ही चाहिए।
हमें न्याय क्यों चाहिए?
ताकि हम सब आराम से जी सकें, और चैन से मर सकें। अहिंसा न्याय है। गांधीजी कहते थे, आँख के बदले आँख दुनिया को अंधा कर देगी। दिखता तो सबको है, पर दर्शन हर किसी के पास नहीं होता। हिंसा सिर्फ़ आध्यात्मिक दुख ही नहीं, आधिभौतिक भी है। एक उदाहरण से इस बात को समझते हैं। मुझे किसी ने थप्पड़ मारा, अगर मैंने भी उसे एक थप्पड़ मारा तो मैंने अपने अनुभव में पाया है कि कम-से-कम एक थप्पड़ तो मुझे और झेलना ही पड़ता है। पहली पीड़ा तब हुई जब किसी ने मुझे थप्पड़ मारा — आधिभौतिक, और दूसरी तब जब मुझे क्रोध आया — आध्यात्मिक दुख। यह सच सिर्फ मेरा ही नहीं है, देश-विदेश की राजनीति में भी यही चल रहा है। कल ही मैं संसद देख रहा था। लोकतंत्र का यह ड्रामा बड़ा मजेदार था।
एक तरफ़ राहुल गांधी खड़े थे। दूसरी तरफ़ पूरी सरकार, राहुल बस किसी आलेख से पाँच पंक्ति पढ़ना चाहते थे। उन्होंने पढ़ना शुरू किया। पूरी सरकार ऐसे चीख पड़ी जैसे किसी ने थप्पड़ मारा हो। संसद बहुत चीख़ा-चिली से बाद शांत हुई। राहुल फिर वहीं से शुरू करते हैं। संसद में फिर शोर। शांति और शोर के बीच लगभग पौने घंटा बीत गया। मगर राहुल गांधी को रक्षा मंत्री, गृह मंत्री, और संसदीय कार्य मंत्री ने पढ़ने नहीं दिए। स्पीकर महोदय ने भी सरकार का पूरा सहयोग किया। इस बहस में अनुमानित एक-आध करोड़ रुपया खर्च हो गया। किस बात का इतना भय है? क्यों आज देश की सरकार इस हाल में नहीं है कि सत्याग्रह कर सके? क्यों वह सत्य के आग्रह को भी मिटा देना चाहती है?
क्या होता है सत्याग्रह?
सत्य का आग्रह — सत्य जीवन है। जीवन का आग्रह सत्य है। कल संसद के प्रकरण से यह मैं यह अंदाजा लगा पाया कि मामला चाइना और भारत से जुड़ा था। क्या हो जाएगा अगर चीन हमारे बॉर्डर में घुस आया तो? कौन सा यहाँ हमारा जीवन सुरक्षित है? ना शिक्षा है, ना स्वास्थ्य का कोई ठिकाना। पानी पीकर, सांस लेकर हम भारत के लोग मर रहे हैं। हम, भारत के लोगों की बातें संसद में कब होंगी?

युवा लेखक और चिंतक, दर्शनशास्त्र में मास्टर डिग्री ( गोल्ड मेडलिस्ट)









It is really a nice and helpful piece of information. I am satisfied that you just shared this useful information with us. Please keep us informed like this. Thank you for sharing.
Incredible points. Solid arguments. Keep up the good work.
Hey there just wanted to give you a quick heads up. The text in your content seem to be running off the screen in Ie. I’m not sure if this is a format issue or something to do with web browser compatibility but I thought I’d post to let you know. The layout look great though! Hope you get the issue resolved soon. Thanks
I like the helpful information you provide in your articles. I will bookmark your weblog and check again here frequently. I’m quite sure I’ll learn plenty of new stuff right here! Best of luck for the next!
I’m gone to inform my little brother, that he should also go to see this blog on regular basis to get updated from hottest information.
You can definitely see your expertise within the work you write. The world hopes for even more passionate writers such as you who aren’t afraid to mention how they believe. All the time go after your heart.
Marvelous, what a blog it is! This webpage gives useful data to us, keep it up.
Hey very nice website!! Guy .. Excellent .. Superb .. I’ll bookmark your site and take the feeds additionally? I am glad to search out so many useful information here in the post, we’d like work out more techniques in this regard, thanks for sharing. . . . . .
Very quickly this website will be famous amid all blog viewers, due to it’s nice articles
I’m not that much of a online reader to be honest but your sites really nice, keep it up! I’ll go ahead and bookmark your site to come back later on. Cheers
What’s up everyone, it’s my first pay a quick visit at this site, and piece of writing is genuinely fruitful designed for me, keep up posting such posts.
This post is invaluable. How can I find out more?
What’s up, I wish for to subscribe for this blog to get most up-to-date updates, therefore where can i do it please help.
I used to be suggested this blog via my cousin. I’m now not sure whether or not this post is written by him as nobody else understand such special approximately my trouble. You are incredible! Thank you!
Hello, Neat post. There’s an issue with your website in web explorer, would check this? IE still is the marketplace leader and a big element of other folks will leave out your magnificent writing due to this problem.
It’s going to be ending of mine day, however before ending I am reading this great post to increase my knowledge.
I think this is one of the so much important info for me. And i am happy studying your article. But should observation on some basic issues, The site style is wonderful, the articles is truly excellent : D. Good process, cheers
Awesome post.
Hello friends, good paragraph and pleasant urging commented here, I am actually enjoying by these.
Truly no matter if someone doesn’t know then its up to other users that they will help, so here it occurs.
What a information of un-ambiguity and preserveness of precious experience regarding unpredicted emotions.
Asking questions are in fact nice thing if you are not understanding anything completely, however this post offers nice understanding even.
If some one wants to be updated with most up-to-date technologies after that he must be go to see this web page and be up to date every day.
My brother suggested I might like this blog. He was entirely right. This post actually made my day. You cann’t imagine simply how much time I had spent for this info! Thanks!
Its like you learn my thoughts! You appear to understand so much approximately this, such as you wrote the ebook in it or something. I believe that you could do with a few percent to drive the message house a little bit, however other than that, this is wonderful blog. A great read. I will definitely be back.
Greetings! This is my first comment here so I just wanted to give a quick shout out and tell you I really enjoy reading your articles. Can you suggest any other blogs/websites/forums that deal with the same topics? Appreciate it!
[…] दुख का दर्शन […]
[…] दुख का दर्शन […]
[…] दुख का दर्शन […]