नया कुरुक्षेत्र

"विक्रमशिला हो, या तक्षशिला, उस समय के अनुसार उत्तम शिक्षा दे रही थे। धर्म, दर्शन, कला, संस्कृति फल-फूल रही थी। इसलिए नहीं कि किसी देवी-देवता का वरदान था। हम ही थे जो मंदिर को सुंदर बना रहे थे। कला समृद्ध हो रही थी। संगीत की शाला थे मंदिर, मधुर भजन मन को शांत करती थी।" इसी आलेख से

कुरुक्षेत्र में अर्जुन निहत्था आया,
गांडीव वह घर भूल आया,
कृष्ण ने कहा चल बाण उठा,
निशाना लगा,
धर्म कहता है,
अपने परायों में भेद ना कर,
तू जा कुरुक्षेत्र में प्रियजनों का भी संहार कर,
यही धर्म है तेरा,
जा लड़ मर,
तू क्षत्रिय है, भूल मत!
वह शूद्र है,
जो धर्म नहीं निभाता,
नरक जाता है,
देख इस भारत की रणभूमि में,
तू धर्म की रक्षा कर,
जीत से अपना श्रृंगार कर,
योद्धा है तू मत भूल!
गीता का सार है,
तू कर्म कर,
फल की ना तू चिंता कर,
ना ही उस पर कोई चिंतन कर,
सामने जो है,
वही तेरा दुश्मन है,
तू जा उसका वध कर।
अफ़सोस! इस भारत में अर्जुन निहत्था आया,
उसे क्या पता था,
वह गीता या द्रौपदी की नहीं,
सीता की रक्षा करने आया है,
राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं,
बाक़ी सब क्या मर्द भी नहीं हैं?
फिर भी राम राज्य में,
सीता को अग्नि परीक्षा देनी पड़ी थी?
आज तो माँ-बहनों का सरेआम चीरहरण चालू है।
अब राम तो आए नहीं,
आग से सीता को बचाने,
अर्जुन बेचारा नए कुरुक्षेत्र में क्या उखाड़ लेता?
तो उसने बाबरी मस्जिद गिरा डाली,
सीता की परीक्षा तो महाभारत से पहले ही हो चुकी थी,
द्रौपदी को भी कौन बचा पाया?
गीता कैसी है?
कौन पढ़ता है?
धर्म क्या है?
कौन जानता है?
राम के राज्य में जब सीता सुरक्षित नहीं थी,
इस भारत में कौन बचेगा?
ना गीता के सार से,
ना कृष्ण की पुकार से,
ना कौरवों की ललकार से,
ना ही कुरुक्षेत्र के हाहाकर से,
अर्जुन मजबूर है,
वह गांडीव ही घर भूल आया,
कैसे लड़ेगा?
कैसे अब वह धर्म निभाएगा?
क्या वह अपनी ही रक्षा कर पाएगा?
कृष्ण को समझ पाये,
इसके लायक़ वह है भी कहाँ?
द्रोणाचार्य को अंगूठा पसंद था,
भीष्म कैसे पितामह थे?
भाइयों की लड़ाई में पक्षपात करते,
कैसे मर्यादा बची है?
जिसकी रक्षा अब संभव है?
जब हर घर बेटियों से पहले,
तो बेटों की विदाई हो रही है,
जीत गया तो ठीक,
वरना कुंती का क्या?
सुना है कर्ण भी उसी की संतान है।
अब बेचारे कृष्ण!
किसे उपदेश देंगे?
देकर भी क्या उखाड़ लेंगे?
अर्जुन तो गांडीव ही घर भूल आया।

जन पत्रकारिता को समर्थन देने के लिए उपर्युक्त QR Code को स्कैन करके 20, 50 या 100 रुपये की सहायता राशि प्रदान कर सकते हैं।
जन पत्रकारिता को समर्थन देने के लिए उपर्युक्त QR Code को स्कैन करके 20, 50 या 100 रुपये की सहायता राशि प्रदान कर सकते हैं।
+ posts

युवा लेखक और चिंतक, दर्शनशास्त्र में मास्टर डिग्री ( गोल्ड मेडलिस्ट)

सुकांत कुमार
सुकांत कुमार

युवा लेखक और चिंतक, दर्शनशास्त्र में मास्टर डिग्री ( गोल्ड मेडलिस्ट)

Articles: 11

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *